19 Apr, 2026

BY: Shubhamvada

PBKS vs LSG: पंजाब या लखनऊ, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

PBKS vs LSG: आईपीएल 2026 का 29वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।

ये मुकाबला 19 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स शानदार लय में है। पीबीकेएस बिना कोई मुकाबला गंवाए पॉइंट टेबल पर पहले नंबर पर मौजूद है।

वहीं दूसरी ओर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने 4 अंक और -0.804 नेट रनरेट के साथ 8वें नंबर पर है।

अब बात करते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड रिकॉर्ड की और साथ ही साथ ये भी जानते है कि इस रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी है?

पंजाब और लखनऊ के बीच अभी तक 6 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें से 3 मैच PBKS और 3 मैच LSG ने जीते हैं।

लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में दोनों टीमें बराबरी पर है। जो टीम आज मुकाबला जीतेगी उसकी इस रिकॉर्ड में बढ़त होगी।