19 Mar, 2026
BY: ShubhamvadaPaul Stirling steps down as Ireland T20I captaincy but continue in ODI
Paul Stirling: टी20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
हालांकि स्टर्लिंग आयरलैंड की टी20 टीम में बतौर खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे।
साथ ही साथ स्टर्लिंग आयरलैंड की वनडे टीम की कप्तानी करते रहेंगे।
टी20 विश्व कप 2026 में आयरलैंड की टीम पॉल स्टर्लिंग की कप्तानी में ही खेलने उतरी थी।
आयरलैंड ने ओमान को 96 रनों से हराया लेकिन उसे ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका से हार मिली थी जिसके बाद ये टीम सुपर 8 में नहीं पहुंच सकी थी।
पॉल स्टर्लिंग टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बुरी तरह फेल रहे थे। श्रीलंका के खिलाफ वो 6 रन बना सके और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 1 रन।
अगले मैच में उन्हें चोट लग गई जिसके बाद वो तीसरा और आखिरी लीग मैच नहीं खेल सके।