26 Oct, 2025

BY: Shubhamvada

क्या बनना चाहती है धोनी की लाडली जीवा?

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान जिन्हें उनके फैंस प्यार से 'कैप्टन कूल' के नाम से जानते हैं यानी एमएस धोनी की लाडली जीवा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि एमएस धोनी की बेटी का नाम जीवा सिंह धोनी है। धोनी की वाइफ का नाम साक्षी है।

एमएस धोनी और साक्षी ने 2010 में शादी की। शादी के 5 साल बाद यानी 2015 में साक्षी और धोनी जीवा के पेरेंट्स बने।

अब जीवा सिंह धोनी 10 साल की हो गई हैं। हाल ही में उनका अपनी मां के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक शख्स जीवा से पूछ रहा है कि वो फ्यूचर में क्या बनना चाहती है?

इसपर जीवा कहती है कि वो नेचरलिस्ट बनना चाहती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये नेचरलिस्ट क्या होता है?

नेचरलिस्ट वो होते हैं जो नेचर यानी प्रकृति, पेड़-पौधे और जानवरों के बारें में सारी जानकारी रखे।

आपको बता दें कि जीवा की मां साक्षी उत्तराखंड की रहने वाली है और धोनी को जानवरों के काफी लगाव है।