9 Jan, 2026
BY: ShubhamvadaMI vs RCB, WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 का धमाकेदार आगाज आज से हो रहा है। पहला मुकाबला पिछली बार की विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा।
MI vs RCB WPL 2026 Live Streaming
हरमनप्रीत कौर मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रही हैं। वहीं भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के हाथ में आरसीबी की कमान है।
यह मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला जाएगा। टॉस 7 बजे होगा और मैच 7:30 बजे से खेला जाएगा।
मुंबई इंडियंस महिला प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम है। फ्रेंचाइजी ने तीन में से दो खिताब अपने नाम किए थे।
वहीं एक बार आरसीबी विजेता रही है। यही वजह है कि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने की उम्मीद है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि आरसीबी और एमआई के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी है।
दोनों टीमों के बीच विमेंस प्रीमियर लीग में अभी तक 7 मुकाबले हुए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस ने 4 मैचों को जीता है। दूसरी तरफ आरसीबी ने तीन मुकाबले जीते हैं।
यानी मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है।