12 Apr, 2026
BY: ShubhamvadaMI vs RCB Head-to-Head Record
MI vs RCB: आईपीएल 2026 का 20वां मुकाबला 12 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।
ये मुकाबला मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। आरसीबी ने 3 में से केवल एक ही मुकाबला गंवाया है और 2 मैच में जीत हासिल की है।
इस परफॉर्मेंस के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल पर 4 अंक और +1.231 नेट रनरेट के साथ तीसरे स्थान पर है।
वहीं बात करें हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस की तो टीम ने शुरुआत तो काफी अच्छी की थी लेकिन उसके बाद टीम अपनी राह से भटकी नजर आ रही है।
मुंबई इंडियंस ने 3 में से 1 मैच जीता है बाकी दोनों मुकाबले गंवाए हैं। एमआई 2 अंक और -0.715 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल पर 8वें स्थान पर है।
ऐसे में आज आरसीबी और एमआई के बीच होने वाला मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। इस रोमांचक मुकाबले से पहले जानते हैं कि हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किस टीम का पलड़ा भारी है?
आईपीएल इतिहास में आज तक ये दोनों टीमें कुल 34 बार आमने-सामने आईं है। जिसमें मुंबई इंडियंस ने शिकंजा कसा है।
मुंबई इंडियंस ने 19 मुकाबले अपने नाम किए हैं तो आरसीबी को महज 15 मैच में सफलता मिली है।
दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला रद्द नहीं हुआ है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आज के मुकाबले में रोहित शर्मा बाजी मारते हैं या विराट कोहली?