7 May, 2026

BY: Sports Yaari desk

LSG vs RCB: लखनऊ या बेंगलुरु, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

LSG vs RCB Head-to-Head Record

LSG vs RCB: आईपीएल 2026 का 50वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा।

ये मैच लखनऊ को होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में 7 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 में एक ओर जहां आरसीबी की टीम लगातार एक के बाद एक मुकाबले जीत कर प्लेऑफ की तरफ कदम बढ़ा रही है तो वहीं दूसरी ओर लखनऊ की टीम एक के बाद एक मुकाबला गंवा रही है।

आरसीबी की टीम इस सीजन में 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल पर तीसरे स्थान पर है तो वहीं LSG 4 अंक के साथ 10वें स्थान पर है।

अब बात करते हैं लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की, इस रिकॉर्ड में किस टीम का पलड़ा भारी है?

आरसीबी और एलएसजी के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें आरसीबी का पलड़ा भारी है।

जिसमें से आरसीबी ने 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है तो लखनऊ ने केवल 2 मैचों में जीत हासिल की है।