26 Apr, 2026
BY: Sports Yaari deskLSG vs KKR Head-to-Head Record
LSG vs KKR: आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।
ये मुकाबला 26 अप्रैल को LSG के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 में 7 में से केवल 2 ही मुकाबले अपने नाम किए हैं। बाकी 5 मैचों में LSG को हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 मैचों में से केवल एक ही जीता। जिसके कारण केकेआर पॉइंट्स टेबल पर सबसे आखिरी पायदान पर है।
आज के मुकाबले में जो भी टीम जीतेगी उसको पॉइंट्स टेबल पर बस एकस्ट्रा अंक मिलेंगे बाकी पोजिशन में कुछ खास बढ़त नहीं मिलेगी।
अब बात करते हैं एलएसजी और केकेआर के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की किस टीम का पलड़ा इस रिकॉर्ड में भारी है?
एलएसजी और केकेआर के बीच अबतक 7 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने 7 में से 5 मुकाबले जीते हैं तो वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के हिस्से में सिर्फ 2 ही जीत आई है।