23 Mar, 2026

BY: Shubhamvada

Rohit Sharma in IPL 2026

इस बार दिल्ली कैपिटल्स की टीम काफी मजबूत नजर आ रही रही है और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

टीम की कमान एक बार फिर से अक्षर पटेल के हाथों में होगी। आईपीएल 2025 में टीम प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई थी।

ऐसे में फ्रेंचाइजी इस बार रणनीति में बड़ा बदलाव करने का मन बना चुकी है। टीम के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल इस सीजन नई पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।

टीम के हेड कोच हेमंग बदानी और कप्तान अक्षर पटेल ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल आईपीएल 2026 में ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

पिछले सीजन में मैनेजमेंट ने उनको पहले मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी की जिम्मेदारी सौंपी थी लेकिन बाद में वो सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेले थे।

आईपीएल में सलामी बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के आंकड़े बेहद ही कमाल के रहे हैं।

उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज अब तक 103 मुकाबले खेले हैं जिसमें धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 138.14 की स्ट्राइक रेट से 4,418 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनका औसत 49.64 का रहा है। उन्होंने अपने आईपीएल के करियर में 5 शतक जड़े हैं और सभी ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए आए हैं।

इस दौरान वो 3 अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए नजर आए। साल 2020 में वो पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे।