6 Apr, 2026
BY: ShubhamvadaKKR vs PBKS Head-to-Head Record
KKR vs PBKS: आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा।
ये मुकाबला केकेआर के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में 6 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 में एक ओर जहां पंजाब किंग्स जीत के रथ पर सवार है तो वहीं दूसरी ओर केकेआर के लिए जीत का खाता खोलना भी मुश्किल हो रहा है।
ऐसे में केकेआर के लिए इस मुकाबले में जीत हासिल करना बड़ी चुनौती होगी।
इस मुकाबले से पहले जानते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा है? हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किस टीम का पलड़ा है?
कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच अभी तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें केकेआर का पलड़ा भारी है।
केकेआर ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब किंग्स ने 13 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला रद्द हो गया था।