21 Mar, 2026
BY: ShubhamvadaWhich Bowler throws most no balls in IPL History
Jasprit Bumrah in IPL: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अब एक अलग नीली जर्सी में मैदान पर उतरेंगे।
बुमराह अब आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे। बुमराह के सामने मुंबई इंडियंस को फिर से खिताबी सफलता दिलाने की चुनौती है।
मगर बुमराह के सामने एक चुनौती ये भी है कि कैसे वो खुद को एक बड़ा नियम तोड़ने से रोकें, कैसे वो खुद को हद पार करने से रोकें?
ये वो नियम है, जो मैच का रुख बदल देती है और IPL में इस नियम को तोड़ने में सबसे आगे हैं स्टार तेज गेंदबाज बुमराह।
आंकड़े बताते हैं कि IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा नो-बॉल अगर किसी गेंदबाज ने की है तो वो हैं जसप्रीत बुमराह। इस मामले में बुमराह इतने आगे हैं कि उनके आस-पास भी कोई नहीं है।
बुमराह ने IPL में 145 पारियों में गेंदबाजी की है और इस दौरान उन्होंने 32 बार नो-बॉल की हैं। ये इस लीग में सबसे ज्यादा हैं।
बुमराह IPL के इतिहास के सबसे असरदार और सफल गेंदबाजों में से हैं। ऐसे में उनके नाम के आगे ये अनचाहा रिकॉर्ड चौंकाने वाला है।
इसके बावजूद बुमराह ने मुंबई को 4 खिताब दिलाने में मदद की है। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 145 पारियों में 183 विकेट लिए हैं और मुंबई इंडियंस के सबसे सफल गेंदबाज हैं।