15 Feb, 2026
BY: ShubhamvadaIshan Kishan Fifty: पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाहबले में ईशान किशन ने भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए धांसू पारी खेली।
पाकिस्तान के सारे गेंदबाजों की ईशान किशन ने अच्छे से क्लास ली। अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद से ईशान ने अकेले मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए।
ईशान ने अपनी पहली ही गेंद पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी का छक्का जड़कर स्वागत किया। इसके बाद अगली गेंद पर उन्होंने चौका जड़ा।
ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ली और महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ डाला।
ईशान पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।
उन्होंने युवराज के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला। युवी ने इस फॉर्मेट में पाकिस्तान के खिलाफ साल 2012 में 29 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी।
सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 2025 में सिर्फ 24 गेंदों में पचासा जड़ा था।
ईशान ने सिर्फ 40 गेंदों का सामना करते हुए 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 10 चौके और 3 गगनचुंबी सिक्स जमाए।