1 Apr, 2026
BY: Sports Yaari deskआईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाना है।
ये मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेला जाना है। जो शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
इस मुकाबले से पहले आपको बता देते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल के हाथों में होगी तो वहीं लखनऊ की कप्तानी ऋषभ पंत संभालते नजर आएंगे।
आईपीएल 2026 में आज पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी लेकिन उससे पहले इन दोनों टीमों के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है?
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमें (दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स) कुल 7 बार आमने-सामने आ चुकी हैं।
जिसमें से दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मुकाबलों में जीत हासिल की है तो वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने 3 मैच में।
इस तरह से अगर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात की जाए तो दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी है।