11 Mar, 2026
BY: ShubhamvadaIPL 2026
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने वाला है।
हर साल की तरह इस बार भी दुनिया भर के स्टार खिलाड़ी मैदान पर धमाल मचाते हुए नए रिकॉर्ड्स बनाते नजर आएंगे।
आईपीएल 2026 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और लगभग दो महीने तक क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। ऐसे में आपको बताते हैं आईपीएल 2026 के लिए 10 टीमों के कप्तान कौन है?
आईपीएल 2026 में पांच बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करते नजर आएंगे।
पांच बार की विजेता रही मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या के कंधों पर होगी।
गत चैंपियन रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी रजत पाटीदार के कंधों पर होगी।
राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी इस बार नए कप्तान करते दिखेंगे। आरआर ने कप्तानी के लिए रियान पराग को चुना है।
सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस संभालते दिखेंगे।
ऋषभ पंत एक बार फिर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान होंगे।
गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में होगी।
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी के लिए फ्रेंचाइजी ने अक्षर पटेल पर भरोसा दिखाया है।
आईपीएल 2025 के रनरअप रहे श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे।
कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी आजिंक्य रहाणे के कंधों पर होगी।
Ajinkya Rahane