26 Nov, 2025
BY: मोहम्मद अलफैज
दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी के दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 408 रनों से हराया।
यह टीम इंडिया की टेस्ट इतिहास में रनों के मार्जिन से सबसे बड़ी हार रही।
इससे पहले टीम इंडिया को रनों के मार्जिन से सबसे बड़ी हार 2004 में मिली थी।
अब 20 साल बाद ऋषभ पंत की कप्तानी में टीम इंडिया ने शर्मनाक रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
अफ्रीका के खिलाफ 408 रनों से मिली हार से पहले भारत ने 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में 342 रनों से टेस्ट गंवाया था।
2006 में पाकिस्तान ने कराची में टीम इंडिया को 341 रनों से टेस्ट में हराया था।
1958 में वेस्टइंडीज ने भारतीय टीम को कोलकाता में एक पारी और 336 रन से हराया था।
2017 में पुणे की सरजमीं पर खेले गए टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 333 रन से हराया था।