22 Feb, 2026

BY: Sports Yaari desk

IND vs SA: भारत या साउथ अफ्रीका, हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा भारी?

IND vs SA T20I Head-to-Head Record

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में एक-दूसरे का सामना रविवार, 22 फरवरी को करेंगी।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ये दोनों टीमें एक-दूसरे का सामना करेंगी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल के बाद ये पहला मौका होगा, जब ये दोनों विश्व कप में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जब भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने-सामने थी तो दोनों टीमें उस टूर्नामेंट में अजेय थी। लेकिन भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हारकर उनका विजयी रथ रोक दिया।

इस बार भी जब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 के मुकाबले में भिड़ने वाली हैं तो दोनों टीमों ने अभी तक कोई मुकाबला गंवाया नहीं है।

ऐसे में एक नजर इन दोनों टीमों के टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर डालते हैं कि आखिर किस टीम का दबदबा है?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 35 टी20 मैच खेले गए हैं।

इस दौरान भारत ने 21 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 13 मैचों में बाजी मारी है।

इसके अलावा एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका है। इस आंकड़ों को देखें, तो टीम इंडिया का पलड़ा काफी भारी दिखाई दे रहा है।

अगर नॉकआउट मुकाबलों की बात करें, तो यहां पर अब तक साउथ अफ्रीका एक भी बार भारत को नहीं हरा सका है। इन दोनों टीमों के बीच दो बार नॉकआउट मुकाबला खेला गया है और दोनों बार भारत ने जीत हासिल की है।

ये दोनों टीमें 2014 में टी20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में भिड़ी थी और भारत ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 2024 का ऐतिहासिक फाइनल में भी भारत ने ही जीत हासिल की थी।