3 May, 2026

BY: Shubhamvada

ये मुकाबला 3 मई को शाम 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम शानदार लय में नजर आ रही है। पीबीकेएस ने आईपीएल 2026 में केवल एक मुकाबले में हार का सामना किया है।

वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल पर 5वें स्थान पर है।

पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किस टीम का पलड़ा भारी है आइए जानते हैं।

गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं।

जिसमें से पंजाब किंग्स ने 4 मैच में जीत हासिल की है तो वहीं गुजरात टाइटंस ने 3 मुकाबलों में।

साफ तौर पर हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में पंजाब किंग्स का दबदबा इस मुकाबले में ज्यादा रहने वाला है।