11 Apr, 2026

BY: Shubhamvada

CSK vs DC: चेन्नई या दिल्ली, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

CSK vs DC Head-to-Head Record

CSK vs DC: आईपीएल 2026 का 18वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है।

सीएसके और डीसी के बीच ये मैच चेन्नई के एम.एस चिदंबरम स्टेडियम में 11 अप्रैल को शाम 7:30 बजे से खेला जाना है।

इस सीजन में बात करें दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके के प्रदर्शन की तो अक्षर पटेल की कप्तानी वाली डीसी ने सिर्फ एक मुकाबला गंवाया है।

वहीं दूसरी ओर ऋतुराजा गायकवाड़ की चेन्नई सुपर किंग्स अभी तक इस टूर्नामेंट में जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है।

इस रोमांचक मुकाबले से पहले जानते हैं आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड कैसा रहा है? किस टीम का पलड़ा भारी है।

चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अभी तक कुल 31 मुकाबले खेले जा चुके हैं।

जिसमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 मुकाबलों में जीत हासिल की है तो दिल्ली कैपिटल्स ने 12 मैच जीते हैं।

दोनों टीमों के बीच कोई भी मुकाबला रद्द नहीं हुआ है। जिसके चलते सीएसके का पलड़ा इस रिकॉर्ड में भारी है।