26 Feb, 2026
BY: प्रियंशु कुमारआईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एडन मार्करम की कप्तानी में साउथ अफ्रीका शानदार प्रदर्शन कर रही है।
ग्रुप स्टेज में अपराजित रहने के बाद सुपर 8 में लगातार दो मुकाबले जीतकर साउथ अफ्रीका ने लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
एडन मार्करम ने इस टूर्नामेंट में बल्ले से भी कमाल किया है और टीम को सामने से लीड किया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में तीसरा अर्धशतक जड़कर एडन मार्करम ने इतिहास रच दिया।
टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में 3 अर्धशतक लगाने वाले एडन मार्करम साउथ अफ्रीका के पहले कप्तान बन गए हैं।
वह साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान भी बन गए हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मुकाबले में उन्होंने मात्र 46 गेंदों में 82 रन बनाए थे। उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्कें शामिल थे।