4 Jan, 2026
BY: मोहम्मद अलफैज
एक ओवर में ज्यादा से ज्यादा कितने रन बन सकते हैं? आप कहेंगे 36 रन, तो आप गलत हैं।
एक ओवर में 48 रन बनाने का रिकॉर्ड भी कायम हो चुका है।
अगर आप भी इस रिकॉर्ड के बारे में नहीं जानते हैं, तो आज जरूर जान लेंगे।
यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के सिद्दीकुल्लाह अटल ने बनाया था। गौर करने वाली बात यह है कि रिकॉर्ड जुलाई, 2023 में बनाया था।
अफगानिस्तान की काबुल प्रीमियर लीग में शाहीन हंटर्स और अबासिन डिफेंडर्स के बीच मुकाबले में सिद्दीकुल्लाह ने 1 ओवर में 48 रन जोड़े थे।
दरअसल उन्होंने एक ओवर में 7 छक्के लगाए थे, जिसमें एक छक्का फ्री हिट पर लगा था।
इस ओवर को स्पिनर आमिर जजई ने डाला था।
आमिर नो-बॉल सहित 7 छक्के खाने के बाद ओवर में 5 वाइड बॉल भी फेंकी थी, जिससे ओवर में 48 रन का आंकड़ा पूरा हुआ था।
Thanks For Reading!
Next: इन 5 खिलाड़ियों ने विजय हजारे ट्रॉफी में बनाए हैं सबसे ज्यादा शतक
Read Next