World Cup Champion Deepti Sharma attends morning Aarti at Mahakal Temple with her family
1 / 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा रविवार यानी 9 नवंबर को सुबह उज्जैन में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं।
2 / 6
जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। नंदी हॉल से विधि-विधान पूजन किया और मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
3 / 6
इसके बाद से दीप्ति को मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एसएन सोनी ने भगवान का प्रसाद और दुपट्टा भेंट कर सम्मानित किया।
4 / 6
वर्ल्ड चैंपियंन बनने के बाद से ये पहला मौका था जब दीप्ति शर्मा मध्य प्रदेष के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर के दर्शन करने पहुंची। सोशल मीडिया पर दीप्ति की तस्वीरें और वीडियो आग की तरह वायरल हो रही हैं।
5 / 6
दीप्ति शर्मा ने महिला विश्व कप 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 58 गेंदों पर 58 रन बनाए थे और 5 विकेट लेकर पहली बार भारत को वर्ल्ड कप जिताया।
6 / 6
दीप्ति शर्मा को उनके उम्दा प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी दिया गया था।