Abhishek Sharma Rumoured Girlfriend: युवा भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन अब फैंस उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें भी गूगल पर सर्च कर रहे हैं।
अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी के साथ अब उनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में है। फैंस जानना चाहते हैं कि उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड लैला फैसल कौन हैं।
लैला फैसल ने किंग्स कॉलेज लंदन से साइकोलॉजी की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइन और स्टाइलिंग में स्पेशलाइजेशन किया।
साल 2022 में उन्होंने अपना लग्जरी फैशन ब्रांड लैला रूही फैसल डिजाइन लॉन्च किया। उनका ब्रांड भारतीय पारंपरिक कपड़ों को मॉडर्न स्टाइल के साथ पेश करता है।
इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 135 रन की पारी पर लैला ने “प्राउड” लिखकर पोस्ट किया। इसी पोस्ट ने दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज कर दीं।
फैंस ने लैला फैसल को आईपीएल और इंटरनेशनल मैचों के दौरान स्टेडियम में अभिषेक को चीयर करते देखा। वो अभिषेक की बहन कोमल के साथ भी कई बार नजर आ चुकी हैं।
इस फोटो गैलरी को बनाते समय, लैला फैजल के इंस्टाग्राम पर 71,033 फॉलोअर्स हैं।