विराट कोहली इन दिनों सिर्फ क्रिकेट की दुनिया से ही दूर नहीं हैं बल्कि वह फैंस की नजरों से भी दूर हैं।
2 / 6
अब कोहली अपना ज्यादा वक्त परिवार के साथ लंदन में बिताते हैं। इसी दौरान वह लंदन में वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ स्पॉट हुए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
3 / 6
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विराट और अनुष्का किसी साधारण इंसान की तरह लंदन की सड़कों पर मौजूद हैं।
4 / 6
इस दौरान विराट कोहली ने ढीले कपड़े पहने हुए हैं। साथ ही उन्होंने चश्मा और टोपा भी लगाया हुआ है।
5 / 6
वहीं अनुष्का शर्मा एकदम सिंपल लुक में दिख रही हैं। अनुष्का के साथ शायद अकाय नजर आ रहे हैं, जिनका चेहरा साफतौर पर नहीं दिख रहा है क्योंकि तस्वीरें दूर से ली गई हैं।
6 / 6
कोहली की इन तस्वीरों को फैंस काफी ज्यादा पंसद कर रहे हैं। बताया गया कि यह तस्वीरें कुछ दिन पहले की हैं।