आईपीएल का 19वां सीजन शुरू होने को है लेकिन, उससे पहले क्या आप उन दो खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने कभी T20 इंटरनेशनल नहीं खेला, मगर जब आईपीएल में कप्तानी की तो टीम को सीधे चैंपियन ही बना दिया।
2 / 8
बड़ी बात ये है कि दोनों ने ऐसा कमाल बतौर कप्तान अपना पहला IPL सीजन खेलते हुए ही किया।
3 / 8
इन दोनों खिलाड़ियों के कारनामे के बीच 17 साल का फर्क है। पहली बार ये कारनामा शेन वॉर्न ने 2008 में किया था और दूसरी बार इस कारनामे को रजत पाटीदार ने 2025 में दोहराया।
4 / 8
शेन वॉर्न ने IPL के पहले सीजन (आईपीएल 2008) में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते हुए उसे चैंपियन बनाया था।
5 / 8
शेन वॉर्न ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट और 194 वनडे खेले खेले लेकिन इंटरनेशनल करियर में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला था।
6 / 8
दूसरे कप्तान की बात करें तो उनका नाम रजत पाटीदार है। रजत पाटीदार भी बिना कोई T20 इंटरनेशनल खेले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब जिताने वाले कप्तान बने।
7 / 8
पाटीदार की कप्तानी में RCB ने 17 साल के आईपीएल ट्रॉफी के सूखे को खत्म करते हुए खिताब अपने नाम किया।
8 / 8
रजत पाटीदार ने भारत के लिए अब तक 3 टेस्ट और 1 वनडे खेला। उन्होंने टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है।