पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी हमेशा से सुर्खियां में रहे हैं, चाहे वो उनकी पर्सनल लाइफ हो या प्रोफेशनल। पाकिस्तान टीम में कई खिलाड़ी तो ऐसे रह चुके हैं जो एक से ज्यादा बार शादी कर चुके हैं। ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।
2 / 6
लिस्ट में सबसे पहला नाम भारतीय टेनिस स्टार के एक्स हस्बैंड शोएब मलिक का है। शोएब मलिक ने 3 बार निकाह किया। पहली शादी उन्होंने किसी आयशा सिद्दकी नाम की महिला से की, दूसरी सानिया मिर्जा और तीसरी शादी उन्होंने पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से की।
3 / 6
पूर्व पाकिस्तानी कप्तान और देश के प्रधानमंत्री रहे इमरान खान ने भी तीन शादियां की है। इमरान की पहली शादी ब्रिटेन के सोशल वर्कर जेमिमा गोल्डस्मिथ थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी साल 2015 में ब्रिटिश-पाकिस्तानी पत्रकार रेहम खान से की। फिर उन्होंने तीसरी बार आध्यात्मिक गुरु तीसरी शादी बुशरा बीबी से साल 2018 में की।
4 / 6
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर वसीम अकरम ने भी दो बार शादी की है। वसीम अकरम की पहली पत्नी हुमा मुफ्ती थी। जिनका 2009 में निधन हो गया। इसके बाद वसीम अकरम ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलियाई शेनियरा थॉम्पसन से शादी की है।
5 / 6
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान ने भी दो-दो शादियां की। पहली शादी उन्होंने अभिनेत्री रीना रॉय से 1983 में की। शादी के कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया और मोहसिन और रीना दोनों ने दूसरी शादी कर ली।
6 / 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक को लेकर भी ये कहा जाता है कि उन्होंने दो-दो शादियां की है। हालांकि, जानकारी में सिर्फ उनकी पहली बेगम उजमा खान का ही नाम सामने आता है। उनकी दूसरी शादी की पुष्टि करना मुश्किल है।