संगीत से शुरू हुई शिखर धवन–सोफी की शादी की रस्में, रॉयल लुक में आए नजर; देखें PHOTOS
क्रिकेटर शिखर धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
जनवरी में सगाई के बाद अब शादी के फंक्शन शुरू हो चुके हैं। संगीत नाइट की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई।
संगीत समारोह में शिखर ऑफ-व्हाइट इंडियन आउटफिट में नजर आए, जबकि सोफी गोल्डन शिमरी लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं।
दोनों का रॉयल लुक और मुस्कुराता अंदाज़ फैंस का दिल जीत रहा है। आयरलैंड की रहने वाली सोफी शाइन ने गोल्डन लहंगे और शाही गहनों के साथ देसी ब्राइडल लुक अपनाया।
2023 में आयशा मुखर्जी से तलाक के बाद शिखर लंबे समय से सोफी को डेट कर रहे थे। अब दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं, जिसे फैंस शिखर की “नई पारी” बता रहे हैं।