Rohan Bopanna Supriya Annaiah Love Story: टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना ने अपने 22 साल के सफल करियर को अलविदा कह दिया है और अपनी पत्नी सुप्रिया अन्नाय्या की अहम भूमिका को याद किया है। रोहन और सुप्रिया की दिलचस्प प्रेम कहानी के बारे में हमारे साथ जानें।
रोहन बोपन्ना ने 45 की उम्र में अपने 22 साल लंबे करियर को अलविदा कहा। रिटायरमेंट पोस्ट में उन्होंने पत्नी सुप्रिया के लिए बेइंतहा प्यार और सम्मान जताया।
पेशे से साइकोलॉजिस्ट सुप्रिया ने हमेशा रोहन के मुश्किल दौर में सहारा दिया। रोहन मानते हैं कि उनकी हर सफलता के पीछे सुप्रिया का बड़ा योगदान है।
दोनों की पहली मुलाकात बेंगलुरु के एक रेस्टोरेंट में हुई थी। रोहन ने पहली नजर में ही सुप्रिया को पसंद कर लिया था।
रोहन ने अपने कजिन से कहा कि उन्हें उस लड़की से मिलवाया जाए। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और रिश्ता आगे बढ़ गया।
प्रपोज भी पूरी तरह फिल्मी अंदाज में हुआ था। रोहन ने हनीमून सूट सजवाकर घुटनों पर बैठकर सुप्रिया को प्रस्ताव दिया।
सुप्रिया ने रोहन के प्रपोजल को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। दोनों ने 25 नवंबर 2012 को शादी की और अब बेटी त्रिधा के साथ खुशहाल जीवन जी रहे हैं।