IPL 2025 में RCB की ऐतिहासिक जीत ने करोड़ों फैंस के चेहरे पर खुशी ला दी, लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू यह है कि लीग में अभी भी 3 ऐसी टीमें हैं जिनका 'ट्रॉफी कैबिनेट' खाली है।
2 / 8
IPL 2026 का आगाज होने वाला है और सवाल यही है, क्या इस बार इन टीमों की किस्मत पलटेगी? आइए जानते हैं कौन है ये तीन टीमें जिन्होंने नहीं जीता अब तक कोई आईपीएल सीजन।
3 / 8
पंजाब किंग्स के लिए पिछला सीजन (2025) किसी रोलरकोस्टर राइड से कम नहीं था। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते रही, लेकिन फाइनल का रण नहीं जीत सकी।
4 / 8
2014 के बाद यह दूसरा मौका था जब पंजाब ट्रॉफी के इतने करीब आकर भी ट्रॉफी को हाथ नहीं ला सकी।
5 / 8
दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2020 में अपना इकलौता फाइनल खेला था। केएल राहुल, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे मैच विनर्स होने के बावजूद दिल्ली अब तक वो जादुई टच नहीं ढूंढ पाई है जो उन्हें चैंपियन बना सके।
6 / 8
2022 में लीग में शामिल हुई लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने शुरुआती दो सीजन में प्लेऑफ तक का सफर तय किया था, लेकिन फाइनल तक नहीं पहुंच पाई।
7 / 8
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली इस टीम में संतुलन की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें नॉकआउट मुकाबलों में अपनी रणनीति को और पुख्ता करना होगा।
8 / 8
साथ ही इस सीजन कप्तान ऋषभ पंत को भी बल्ले से जलवा दिखाना होगा, क्योंकि आईपीएल 2025 में वो बुरी तरह फ्लॉप हुए थे।