दक्षिण अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक जड़ा। डिकॉक ने 89 गेंदों में 8 चौके और 6 छक्कों की मदद से 106 रन बनाए। इस खास मौके पर हम आपको उनकी खूबसूरत चीयरलीडर वाइफ के बारे में बताएंगे।
2 / 6
लंबे वक्त से दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल रहे डिकॉक ने 2012 की चैंपियंस लीग के एक मुकाबले में मैच विनिंग पारी खेली थी। इस मैच के बाद चीयरलीडर साशा हर्ले पर डिकॉक को बधाई देने का इल्जाम लगा था।
3 / 6
मुंबई इंडियंस और हाईवेल्ड लॉयंस के बीच मुकाबले में साशा हर्ले चीयरलीडर के तौर पर मैदान पर मौजूद थीं। मैच में डिकॉक लॉयंस का हिस्सा थे।
4 / 6
मैच के बाद डिकॉक ने साशा हर्ले को फेसबुक के जरिए शुक्रिया बोला। इसके बाद दोनों के बीच नंबर शेयर हुए और फिर दोनों में दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई।
5 / 6
2015 तक एक दूसरे को डेट करने के बाद डिकॉक और साशा ने 2015 में सगाई की। फिर 2016 में दोनों ने शादी कर ली।
6 / 6
साशा हर्ले भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। उन्हें इंस्टाग्राम 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।