Sports Yaari
English / हिंदी
  • All iconहोम
  • Cricket icon क्रिकेट
  • ipl icon आईपीएल
  • web stories icon वेब स्टोरीज
  • photos icon फोटो
  • wwe icon WWE
  • wwe icon अन्य खेल
Facebook Youtube Twitter
  • होम
  • Photos
  • अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले Nicholas Pooran हैं करोड़ों के मालिक, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले Nicholas Pooran हैं करोड़ों के मालिक, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 10 Jun 2025, 11:02 AM
iconUpdated: 10 Jun 2025, 12:10 PM
Nicholus Pooran Feature
Nicholus Pooran
Nicholus Pooran
icon
1 / 6
Nicholas Pooran

वर्ल्ड क्रिकेट मंगलवार को उस वक्त हैरान रह गया जब वेस्टइंडीज के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने सिर्फ 29 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 2016 में करियर का आगाज करने वाले पूरन ने सिर्फ 9 साल खेलकर संन्यास ले लिया।

Nicholus Pooran 2
icon
2 / 6
Nicholus Pooran

वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन के संन्यास के बाद फैंस हैरान हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए अपने इंटरनेशनल करियर में 61 वनडे मैच खेलने के साथ ही 106 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। जिसमें उन्होंने 4 हजार से ज्यादा रन बनाए।

Nicholus Pooran 03
icon
3 / 6
Nicholus Pooran

निकोलस पूरन इंटरनेशनल क्रिकेट के एक खूंखार बल्लेबाज में से एक रहे। वो वेस्टइंडीज के लिए सबसे बड़े प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की कप्तानी भी की है। तो वहीं 2026 के वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने करियर को अलविदा कह दिया है।

Nicholus Pooran Net
icon
4 / 6
Nicholus Pooran

इस धाकड़ कैरेबियाई खिलाड़ी के रिटायरमेंट के बाद अब उनकी नेटवर्थ के बारे में बात कर लेते हैं। निकोलस पूरन करोड़ों के मालिक हैं। वो इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा लीग क्रिकेट में काफी कमाते हैं। उनके पास पूरे वर्ल्ड क्रिकेट की अलग-अलग टी20 लीग के कॉन्ट्रेक्ट हैं। जिसमें उनके पास मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2025 तक करीब 70 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है।

Nicholus Pooran
icon
5 / 6
Nicholus Pooran

निकोलस पूरन ने आईपीएल के जरिए बहुत पैसा कमाया है। आईपीएल के 2025 के सीजन में पूरन को लखनऊ सुपरजायंट्स ने 21 करोड़ रुपये में रिटेन किया। इससे पहले वो पिछले साल 16 करोड़ रुपये में इस टीम का हिस्सा थे। 2017 में पूरन को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रूपये में खरीदा था। जिसके बाद उन्हें 2018 में पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा। तो वहीं 2022 में वो 10.75 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा बने। 2023 में वो 16 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम में चले गए।

Nicholus Pooran Car
icon
6 / 6
Nicholus Pooran

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकोलस पूरन के पास इस वक्त एक आलिशान बंगला है तो साथ ही उनके पास 2 लक्जरी कार हैं। उनके पास 2.62 करोड़ रुपये की BMW i8 कार है। तो साथ ही हुंडई टक्सन भी उनके पास मौजूद है। इस तरह वो अब बड़ा नेटवर्थ अपने साथ बना चुके हैं।

Follow Us Google News
Next Article Begins

ताजा खबर

Kuldeep Yadav Wedding Reception
इसे कहते हैं संस्कार... कुलदीप यादव ने स्टेज पर छुए भाई रविंद्र और भाभी रिवाबा जडेजा के पैर, VIDEO ने जीता फैंस का दिल

18 March, 2026

KL Rahul is unhappy in Delhi Capitals: Subramaniam Badrinath
दिल्ली कैपिटल्स में खुश नहीं है केएल राहुल? आईपीएल 2026 से पहले CSK के पूर्व क्रिकेटर ने कर डाला बड़ा दावा

18 March, 2026

why Shivam Dube travel in a train after winning T20 World Cup 2026
किस शख्स से मिलने के लिए शिवम दुबे ने छुपाई अपनी पहचान? कैप और मास्क पहनकर ट्रेन में किया था सफर, VIDEO

18 March, 2026

Virat Kohli in IPL 2026
IPL 2026: फिर से खिताब जीतने के लिए बेंगलुरु पहुंचे विराट कोहली, आईपीएल के ओपनिंग मुकाबले में किससे होगी टक्कर?

18 March, 2026

MS Dhoni And Ravindra Jadeja Jersey
IPL 2026 में धोनी नहीं पहनेंगे 7 नंबर की जर्सी? सोशल मीडिया पर माही के एक पोस्ट से मचा हड़कंप

18 March, 2026

PSL 2026 Trophy And Mohsin Naqvi
PSL 2026 पर मंडराया खतरा! इस देश ने अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने से रोका; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17 March, 2026

Suryakumar Yadav With His Wife
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा, पत्नी के गुरु मंत्र से बदली किस्मत

17 March, 2026

Rohit Sharma And Shardul Thakur IPL 2026
रोहित शर्मा ने शार्दुल ठाकुर को किया ट्रोल, प्रैक्टिस के दौरान छक्का मारकर उड़ाया मजाक; देखें VIDEO

17 March, 2026

Search

खेल अनुभाग

  • होम
  • क्रिकेट
  • IPL
  • मैच प्रिडिक्शन

क्रिकेट अपडेट

  • WWE
  • फुटबॉल
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो गैलरी

त्वरित सम्पक

  • बैडमिंटन
  • ओलंपिक
  • AUS vs SA
  • IND vs WI
  • IND vs PAK

संपर्क करें

Info@sportsyaari.com

Sports Yaari
About Us Contact Us Disclaimer Copyright Notice Privacy and Cookies Policy DMCA Policy Sitemap