Kuldeep Yadav Reception: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव की शादी के बाद से 17 मार्च को इस कपल का वेडिंग रिसेप्शन 17 मार्च को लखनऊ में रखा गया।
2 / 9
कुलदीप यादव के रिसेप्शन में राजनीतिक जगत से लेकर क्रिकेट जगत की हस्तियों ने ग्लैमर का तड़का लगाया।
3 / 9
एक ओर कुलदीप यादव ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का पैर छूकर अभिवादन किया तो वहीं दूसरी ओर जिगरी ऋषभ पंत ने उन्हें गले लगाकर शादी की बधाई दी।
4 / 9
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के होटल 'द सेंट्रम' में आयोजित इस आलीशान रिसेप्शन पार्टी में कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रोल्स-रॉयस विंटेज कार पर सवार होकर पहुंचे।
5 / 9
इस मौके पर कुलदीप ने काले रंग का बंद गला सूट, वहीं वंशिका ने क्रीम रंग की साड़ी पहनी थी। कुलदीप-वंशिका के रिसेप्शन पार्टी में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर भी शामिल हुए।
6 / 9
कुलदीप यादव के रिसेप्शन में रविंद्र जडेजा और रिवाबा जडेजा भी चार चांद लगाने पहुंचे। कुलदीप ने रवींद्र और रिवाबा जडेजा के पैर छूकर उनको सम्मान दिया।
7 / 9
भारत के मशहूर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और पूर्व क्रिकेट शिखर धवन भी कुलदीप यादव के कार्यक्रम में शामिल हुए।
8 / 9
कुलदीप ने 14 मार्च को वंशिका सिंह के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी की थी। हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप को जीतने वाली टीम इंडिया में भी कुलदीप यादव का नाम शामिल था।
9 / 9
अब आईपीएल में कुलदीप यादव दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे। दिल्ली कैपिटल्स का IPL 2026 में पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है।