मोहित सूरी की फिल्म Saiyaara बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और अब इसके चर्चे विराट कोहली से जुड़ाव को लेकर भी हो रहे हैं।
2 / 6
एक शो में डायरेक्टर मोहित सूरी ने बताया कि कृष कपूर का कैरेक्टर उस आत्मविश्वास से प्रेरित है, जो उन्होंने एक बार खुद विराट कोहली में देखा था।
3 / 6
सूरी ने बताया कि “विराट को मैंने एक नाइटक्लब में नए खिलाड़ी के रूप में देखा था। वो कुछ लोगों से कह रहे थे – ‘मैं सबसे बड़ा क्रिकेटर बनूंगा’। उनका वो आत्मविश्वास आज भी याद है।”
4 / 6
सूरी ने बताया कि जैसे विराट ने उतार-चढ़ाव के बावजूद खुद को साबित किया, वैसे ही Saiyaara में कृष कपूर भी हर मुश्किल को पार कर एक स्टार बनता है।
5 / 6
विराट की तरह कृष भी कहता है कि एक दिन वो बड़ा बनेगा। चाहे कितनी भी रुकावटें आएं, वो हार नहीं मानता।
6 / 6
Saiyaara ने रिलीज के बाद से ₹291.75 करोड़ की कमाई कर ली है। विराट की तरह कृष कपूर भी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुका है