Bumrah vs Vaibhav: आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच 7 अप्रैल यानी आज खेला जाएगा।
2 / 9
इस मैच पर सभी फैंस की नजरें दिग्गज जसप्रीत बुमराह और युवा प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी पर होंगी। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल से फैंस को काफी आकर्षित किया है।
3 / 9
जसप्रीत बुमराह मौजूदा दौर में दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार है। जसप्रीत बुमराह के तरकश में एक से बढ़कर एक तीर हैं।
4 / 9
वो सटीक यॉर्कर से बल्लेबाजों को भौचक्का करने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा वह बीच-बीच में धीमी गेंदों से भी बल्लेबाजों को चौंकाते हैं। जसप्रीत बुमराह 2013 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने 147 आईपीएल मुकाबलों में अब तक 183 विकेट झटके हैं।
5 / 9
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल यानी 2025 में ही राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 9 मुकाबलों में 213.37 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 335 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से आईपीएल में 1 शतक और 2 अर्धशतक देखने को मिले हैं।
6 / 9
वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में ही बल्लेबाजी में ऐसा नाम कमा लिया है कि विरोधी टीमें अब उनके ईर्द-गिर्द अपनी रणनीति बनाने को मजबूर हो रही हैं।
7 / 9
बाएं हाथ के वैभव सूर्यवंशी ज्यादातर रन लेग साइड में बनाते हैं। वह लॉन्ग ऑन से लेकर स्क्वायर लेग के बीच में काफी रन बटोरते हैं।
8 / 9
यह काफी कठिन सवाल है कि जब जसप्रीत बुमराह और 15 साल के वैभव सूर्यवंंशी आमने-सामने होंगे तो किसका पलड़ा भारी रहेगा। बुमराह के पास अनुभव है तो वैभव के पास युवा टैलेंट।
9 / 9
दो धुरंधरों की जंग में जीत उसी खिलाड़ी की होगी जो मैदान पर जमकर अपना खेल दिखाएगा फिर वो चाहे बुमराह हो या वैभव सूर्यवंशी।