IPL में कप्तानों के बीच श्रेयस अय्यर का बड़ा कमाल, सचिन तेंदुलकर को छोड़ पहुंचे इस खास लिस्ट में आगे द्वारा प्रियंशु कुमार Published: 24 May 2026, 06:27 PM Updated: 24 May 2026, 06:28 PM Shreyas Iyer 1 / 6 IPL में श्रेयस अय्यर ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। LSG के खिलाफ मैच में प्लेयर ऑफ द मैच बनते ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। 2 / 6 यह कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर का 8वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड था। इसके साथ ही उन्होंने IPL इतिहास की खास एलीट लिस्ट में एंट्री कर ली। 3 / 6 सचिन तेंदुलकर ने कप्तानी करते हुए IPL में 7 बार POTM अवॉर्ड जीता था। लेकिन अब श्रेयस अय्यर 8 अवॉर्ड के साथ उनसे आगे निकल गए हैं। 4 / 6 श्रेयस अय्यर अब डेविड वॉर्नर और वीरेंद्र सहवाग के बराबर पहुंच चुके हैं। इन तीनों कप्तानों के name IPL में 8-8 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दर्ज हैं। 5 / 6 इस खास लिस्ट में सबसे ऊपर एमएस धोनी का नाम मौजूद है। धोनी ने कप्तान रहते हुए IPL में रिकॉर्ड 17 बार POTM अवॉर्ड जीता है। 6 / 6 रोहित शर्मा और गौतम गंभीर 13-13 अवॉर्ड के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं विराट कोहली 11 और केएल राहुल 9 POTM के साथ श्रेयस अय्यर से आगे मौजूद हैं। Follow Us