IPL 2026 मिनी ऑक्शन में वो तीन टीमें, जो आंद्रे रसेल पर लगा सकती है ऊंची बोली द्वारा प्रियंशु कुमार Published: 17 Nov 2025, 06:14 PM Updated: 17 Nov 2025, 06:15 PM Andre Russell 1 / 6 आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसल को रिलीज कर दिया है। 2 / 6 रसल 2014 से ही KKR का अहम हिस्सा रहे हैं, लेकिन टीम ने नए कॉम्बिनेशन की तलाश में उन्हें रिटेन न करने का निर्णय लिया है। 3 / 6 रसल को रिलीज किए जाने के बाद उम्मीद है कि कई फ्रेंचाइज़ी उन पर बड़ी बोली लगाने की कोशिश करेंगी। बिडिंग वॉर तय माना जा रहा है। 4 / 6 चेन्नई सुपर किंग्स एक ऐसे पावर-हिटर ऑलराउंडर की तलाश में है जो नीचे के क्रम में तेजी से रन जोड़ सके। रसल उनकी लिस्ट में टॉप पर हो सकते हैं। 5 / 6 DC भी ऑलराउंडर की तलाश में है और रसल पहले भी दिल्ली के लिए खेल चुके हैं। टीम उन्हें फिर से स्क्वाड में लाने की कोशिश कर सकती है। 6 / 6 ग्लेन मैक्सवेल को रिलीज करने के बाद पंजाब एक विदेशी ऑलराउंडर तलाश रहा है। ऐसे में रसल उनके लिए परफेक्ट फिट साबित हो सकते हैं। Follow Us