IPL 2026 को शुरू होने में तो अभी समय है लेकिन उससे पहले 10 में 8 टीमों ने अपने कप्तानों की घोषणा कर दी है।
2 / 8
अब दो फ्रेंचाइजियां राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ही ऐसी टीमें है जिन्होंने अभी तक अपने कप्तान की घोषणा नहीं की है। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी के लिए लिस्ट में ये तीन नाम सबसे आगे हैं। आइए एक नजर डालते हैं इन तीन नामों पर-
3 / 8
संजू सैमसन पिछले कई साल से आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे हैं। बीच में जब वे चोट के कारण बाहर हो गए थे, तब रियान पराग ने ये जिम्मेदारी निभाई थी।
4 / 8
अब जब संजू सैमसन ट्रेड विंडो के जरिए सीएसके में जा चुके हैं तो रियान पराग के नाम के बारे में फ्रेंचाइजी एक बार सोच जरूर सकती है।
5 / 8
राजस्थान रॉयल्स के कप्तानी की रेस में एक बड़ा नाम यशस्वी जायसवाल का भी है। जायसवाल शुरुआत से ही आरआर के साथ रहे हैं। आईपीएल में RR के लिए खेलकर ही उन्होंने टीम इंडिया तक का सफर तय किया है।
6 / 8
जायसवाल पर राजस्थान रॉयल्स ने काफी मोटी रकम खर्च की है। टीम के पुराने खिलाड़ी के हिसाब से देखें तो उन्हें भी टीम की कमान दी जा सकती है।
7 / 8
अब बात करते हैं राजस्थान रॉयल्स टीम का नया हिस्सा बने रविंद जडेजा की। रवींद्र जडेजा के पास काफी अनुभव है और वे सीएसके की कप्तानी भी कर चुके हैं।
8 / 8
ऐसे में जडेजा राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी के लिए एक मजूबत दावेदार माने जा रहे हैं। अब देखना ये है कि राजस्थान रॉयल्स इन तीनों खिलाड़ियों में से किसको ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हैं।