इस लिस्ट में आर अश्विन (R Ashwin) समेत सुरेश रैना, हरभजन सिंह, इरफान पठान, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, पीयूष चावला, उमेश यादव, आकाश चोपड़ा, चेतेश्वर पुजारा, आदित्य तारे, नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील गावस्कर, संजय बांगर, अजय जडेजा, मोहम्मद कैफ, सबा करीम, दीप दास गुप्ता, पदमजीत सहरावत, अनंत त्यागी और सुनील तनेजा का नाम भी शामिल है।
IPL 2026 में कुछ अलग अंदाज में नजर आएंगे आर अश्विन, मिली बड़ी जिम्मेदारी
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन की आईपीएल 2026 में एंट्री होने जा रही है।
अश्विन आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन से पहले टूर्नामेंट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। इस सीजन अश्विन (R Ashwin) नए अवतार में नजर आने वाले हैं।
अश्विन (R Ashwin) अपनी फिरकी गेंदबाजी के दम पर मैदान पर में अपनी छाप छोड़ते हुए नजर आते थे लेकिन इस साल वो कमेंट्री पैनल का हिस्सा होंगे।
अश्विन (R Ashwin) को क्रिकेट की गहरी समझ है और लोग उनको सुनना काफी पसंद करते हैं। उनके खुद के यूट्यूब चैनल हैं जिसमें अच्छे खासे सब्सक्राइबर्स भी हैं।
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ब्रॉडकास्टर की तरफ से स्टार कमेंटेटर की लिस्ट जारी की है।