ऑस्ट्रेलियाई धरती पर खेले गए टी20 मुकाबलों में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। आइए देखते हैं, कौन है रन बनाने में सबसे आगे।
2 / 6
विराट कोहली इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 64.42 की औसत और 144.55 के स्ट्राइक रेट से 451 रन बनाए हैं। उनकी 90* रनों की नाबाद पारी अब तक यादगार है।
3 / 6
शिखर धवन ने 33.87 की औसत और 153.97 के स्ट्राइक रेट से 271 रन बनाए। उनकी तेज शुरुआत ने कई बार भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
4 / 6
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने भारत के खिलाफ घरेलू टी20 मुकाबलों में 270 रन बनाए हैं। 45.00 की औसत और 143.61 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने कई अहम पारियां खेलीं और टीम के लिए भरोसेमंद फिनिशर साबित हुए।
5 / 6
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रह चुके एरोन फिंच इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है जिन्होंने 8 मुकाबलों में 244 रन बनाए है। इस दौरान उनका औसत 30.50 और स्ट्राइक रेट 135.55 का रहा है।
6 / 6
रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर अपनी क्लास दिखाई है। 131.15 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 181 रन जोड़े और कई शानदार शॉट खेले।