ICC Release Womens World Cup 2025 Theme Song Singer shreya Ghoshal give her voice
1 / 9
आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में होने जा रहा है।
2 / 9
पहला मैच भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में खेला जाएगा, जबकि इसका फाइनल मैच 2 नवंबर को होगा।
3 / 9
इस बीच ICC ने ऑफिशियल इवेंट सॉन्ग "Bring It Home” रिलीज कर दिया है। यूट्यूब चैनल में रिलीज हुए इस सॉन्ग में साउंड-ट्रैक है, जिसे भारत की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल ने गाया है। इस गाने का लक्ष्य है फैंस को एकजुट करना।
4 / 9
आपको बता दें कि Women's World Cup 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेने वाली है जिसमें भारत, श्रीलंका के अलावा ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश टीमें शामिल हैं।
5 / 9
आईसीसी महिला विश्व कप में भारत चौथी बार मेजबानी करेगा। इससे पहले भारत ने 1978, 1997 और 2013 में इसकी मेजबानी की थी।
6 / 9
इस बार खास बात यह है कि भारत श्रीलंका के साथ मिलकर टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं। विमेंस वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारतीय महिला टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है।
7 / 9
विमेंस वर्ल्ड कप 2025 में भारत का अभियान 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ मैच से शुरू होगा। इसके बाद टीम का अगला बड़ा मुकाबला 5 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा, जो टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मैच माना जा रहा है।
8 / 9
भारत-पाकिस्तान के बीच ये मैच श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। फिर 9 अक्टूबर को टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से और 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ेगी।
9 / 9
इसके बाद 19 अक्टूबर को भारतीय महिला टीम का मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ होगा। लीग चरण का आखिरी दो मुकाबला 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा।