पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इन दिनों अपनी सगाई को लेकर चर्चा में हैं। रोनाल्ड ने अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज से हाल ही में सगाई की।
2 / 6
इसी बीच रोनाल्डो का बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ अफेयर का किस्सा तेजी से वायरल होने लगा।
3 / 6
यह बात है 2007 की, जब रोनाल्डो और बिपाशा बसु के बीच अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा था। कहा जाता है उस वक्त बिपाशा का जॉन अब्राहम के साथ अफेयर भी था।
4 / 6
2007 में बिपाशा बसु 'न्यू सेवन वंडर्स ऑफ द वर्ल्ड' सेरेमनी में पहुंची थीं, जो पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में थी। यहां बिपाशा बॉलीवुड का प्रतिनिधत्व कर रही थीं।
5 / 6
इसी इवेंट से बिपाशा बसु और रोनाल्डो की एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे देखकर लग रहा था कि दोनों किस कर रहे हैं। हालांकि दोनों के अफेयर और किस की फोटो को लेकर कभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।
6 / 6
बिपाशा ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वह रोनाल्डो की बहुत बड़ी फैन हैं। इसके अलावा उन्होंने इवेंट वायरल फोटो पर कहा था कि रोनाल्डो बहुत लंबे थे और उन्हें मुझसे बात करने के लिए बार-बार झुकना पड़ रहा था।