भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने अपने छक्कों से एशिया कप 2025 में चार चांद लगा दिए हैं। अभिषेक एशिया कप के सिंगल एडीशन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
2 / 6
अभिषेक ने सुपर-4 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले तक 17 छक्के लगा लिए हैं, जिसके साथ उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या का 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
3 / 6
बता दें कि जयसूर्या अब इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ गए हैं, जिन्होंने 2008 के एशिया कप में 14 छक्के लगाए थे।
4 / 6
आगे बढ़ते हुए भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर नजर आते हैं। रोहित ने 2018 के एशिया कप में 13 छक्के जड़े थे।
5 / 6
लिस्ट में चौथे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का नाम मौजूद है। अफरीदी ने 2010 के एशिया कप में 12 छक्के लगाए थे।
6 / 6
लिस्ट में आगे बढ़ते हुए पांचवें पायदान पर अफगानिस्तान के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज नजर आते हैं, जिन्होंने 2022 के एशिया कप में 12 छक्के जड़े थे।