इन 5 खिलाड़ियों ने एमएस धोनी की कप्तानी में की करियर की शुरुआत, लेकिन पहले ही ले लिया संन्यास; देखें लिस्ट

रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है। पिछले सीजन यानी 2025 में अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलते हुए नजर आए थे। अश्विन ने धोनी की कप्तानी में अपने आईपीएल की शुरुआत की, लेकिन उनसे पहले ही संन्यास ले लिया। यहां आपको ऐसे ही 5 खिलाड़ियों के बारे में बताया जाएगा।
प्रवीण कुमार: भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में एमएस धोनी की कप्तानी में डेब्यू किया था। 2007 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की और भारत के लिए 06 टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। फिर 2018 में उन्होंने संन्यास का एलान कर दिया।
प्रज्ञान ओझा: भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने 2009 में धोनी की कप्तानी में टी20 डेब्यू किया था। फिर फरवरी 2020 में प्रज्ञान ओझा ने संन्यास भी ले लिया था।
आरपी सिंह: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आरसीप सिंह ने 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उस वक्त एमएस धोनी टी इंडिया के कप्तान थे। फिर 2018 में उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया था।
अंबाती रायडू: टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज अंबाती रायडू ने 2013 में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे डेब्यू एमएस धोनी की कप्तानी में किया था। इसके अलावा रायडू ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल भी खेला। फिर मई, 2023 में रायडू ने आईपीएल से संन्यास ले लिया।