WPL 5 Most Expensive Player: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 मेगा ऑक्शन के बाद, लीग के इतिहास के पांच सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में बदलाव देखने को मिला है। अब इस लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ी हैं, जबकि बाकी विदेशी खिलाड़ी हैं।
स्मृति मंधाना को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने डब्ल्यूपीएल 2023 ऑक्शन में 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, ये रिकॉर्ड अब तक नहीं टूटा है।
एश्ले गार्डनर को गुजरात जायंट्स ने डब्ल्यूपीएल 2023 ऑक्शन में 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।
नेट साइवर-ब्रंट को मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल 2023 ऑक्शन में 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।
दीप्ति शर्मा को डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने 3.20 करोड़ रुपये में आरटीएम किया।
अमेलिया केर को मुंबई इंडियंस ने डब्ल्यूपीएल 2026 मेगा ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये में खरीदा।