Asia Cup T20: एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे खिलाड़ी एक्शन में नजर नहीं आएंगे। ऐसे में हमारे साथ जानिए कि एक एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच खिलाड़ी कौन हैं।
एशिया कप 2025 9 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। जो टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। ऐसे में जानते हैं कि इस टूर्नामेंट की एक सीरीज़ में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज कौन हैं।
पहले नंबर पर पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान हैं। उन्होंने एशिया कप 2022 में 6 मैचों में 56.20 के औसत से 281 रन बनाए। जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं।
दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। कोहली ने एशिया कप 2022 में 5 मैचों में 92 के औसत से 276 रन बनाए। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं।
तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान इब्राहिम जादरान हैं। जादरान ने एशिया कप 2022 में 5 मैचों में 65.33 के औसत से 196 रन बनाए हैं। जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।
चौथे नंबर पर हांगकांग के बाबर हयात हैं। हयात ने एशिया कप 2016 में 3 मैचों में 64.66 के औसत से 194 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है।
पांचवें नंबर पर श्रीलंका के भानुका राजपक्षे हैं। भानुका ने एशिया कप 2022 में 6 मैचों में 47.75 के औसत से 191 रन बनाए हैं। जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।