WI vs ZIM: जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच हुए टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मैच में रिकॉर्ड्स की बरसात हुई। वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला वेस्टइंडीज ने 107 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया।
2 / 8
पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज की तरफ से शिमरन हेटमायर ने 34 गेंदों में सर्वाधिक 85 रन बनाए। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाई। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 7 छक्के लगाए।
3 / 8
रोवमैन पॉवेल ने भी हेटमायर का पूरा साथ दिया। पॉवेल ने 35 गेंदों पर 59 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी में पॉवेल ने 4 चौके और इतने ही छक्के भी लगाए। दोनों के बीच 52 गेंदों पर 122 रनों की तूफानी पार्टनरशिप हुई।
4 / 8
पॉवेल के आउट होने के बाद शेरफेन रदरफोर्ड ने जिम्मेदारी संभालते हुए 13 गेंदों में तेज-तर्रार 31 रन बनाए। वो पारी के अंत तक नाबाद रहे। इस दौरान शेरफेन रदरफोर्ड ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए।
5 / 8
इस मुकाबले में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने जमकर चौके-छक्के की बरसात की। पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज ने 19 छक्के लगाए तो वहीं जवाब में जिम्बाब्वे ने भी 12 छक्के लगाए। लेकिन मुकाबला जीत नहीं पाए।
6 / 8
इस मुकाबले में एक ऐसा भी रिकॉर्ड बना जिसने 2014 के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। ये रिकॉर्ड है सबसे ज्यादा छक्के लगाने का।
7 / 8
वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए इस इस मैच में 31 छक्के लगे। टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक इतने ज्यादा सिक्स किसी भी मुकाबले में नहीं लगे थे।
8 / 8
इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2014 में सिलहट में नीदरलैंड्स और आयरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में कुल 30 छक्के लगे थे।