पंकज रॉय: इस लिस्ट में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी पंकज रॉय पहले नंबर पर हैं। पंकज टेस्ट में 99 रन पर आउट होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी हैं। वह 1959 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाने से चूके थे।
2 / 10
एम एल जयसिम्हा: पूर्व बल्लेबाज एम एल जयसिम्हा 1960 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 99 रन पर आउट हुए थे।
3 / 10
अजीत वाडेकर: पूर्व भारतीय खिलाड़ी अजीत वाडेकर 1967 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 रन पर पवेलियन लौटे थे।
4 / 10
रूसी सुरती: पूर्व भारतीय बल्लेबाज रूसी सुरती 1968 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रिपल डिजिट के आंकड़े से चूके थे और वह 99 रन पर आउट हो गए थे।
5 / 10
नवजोत सिंह सिद्धू: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू 1994 में श्रीलंका के खिलाफ 99 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे थे।
6 / 10
सौरव गांगुली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली भी इस लिस्ट में शुमार हैं। गांगुली 1997 में श्रीलंका के खिलाफ 99 रन पर आउट हुए थे।
7 / 10
वीरेंद्र सहवाग: लिस्ट में आगे बढ़ते हुए पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी नजर आते हैं। सहवाग 2010 में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाने से सिर्फ 01 रन पहले आउट हो गए थे।
8 / 10
एमएस धोनी: टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान एमएस धोनी 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 99 रन पर आउट हुए थे।
9 / 10
मुरली विजय: पूर्व भारतीय बल्लेबाज मुरली विजय 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 रन पर पवेलियन लौटे थे।
10 / 10
ऋषभ पंत: टीम इंडिया के मौजूदा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 99 रन पर आउट हुए थे।