India vs Japan Hockey Asia Cup: भारत और जापान के बीच हॉकी का एशिया कप मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
India vs Japan Hockey Asia Cup: चीन के बाद जापान को धूल चटाने को उतरेगी भारतीय हॉकी टीम, कब और कहां होगा मुकाबला?

India vs Japan Hockey Asia Cup: राजगीर में खेले जा रहे पुरुष एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम आज यानी 31 अगस्त को जापान से भिड़ेगी। इससे पहले हरमनप्रीत सिंह ने चीन को 4-3 से हरा दिया था।
भारत इस टूर्नामेंट में सर्वोच्च रैंकिंग वाली टीम है और एशिया कप जीतने का प्रबल दावेदार है। इस टूर्नामेंट की विजेता टीम अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के बीच सीधे क्वालीफाई करेगी। उससे पहले आइए जान लेते हैं कि भारत और जापान (India vs Japan) के बीच हॉकी का एशिया कप मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा?
भारत और जापान (India vs Japan) के बीच हॉकी का मुकाबला कब और कितने बजे से खेला जाएगा?
भारत और जापान के बीच धमाकेदार मुकाबला रविवार, 31 अगस्त को खेला जाएगा। ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टीम इंडिया जीत के मोमेंटम को बरकरार रखना चाहेगी।
भारत और जापान (India vs Japan) के बीच हॉकी का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और जापान के बीच हॉकी एशिया कप का बड़ा मुकाबला बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। टीवी पर इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 1 पर होगा।

भारत और जापान के बीच हॉकी के मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगा?
भारत बनाम जापान हॉकी एशिया कप 2025 मुकाबला सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
भारत और जापान हॉकी टीम का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड?
भारत और जापान के बीच हुए हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें अभी तक 20 बार आमने-सामने हुई है। 'मेन इन ब्लू' का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 17 मुकाबले जीते हैं, जापान के नाम सिर्फ दो मैच हैं।
Read More: नवंबर में वर्ल्ड कप के लिए भारत आएगी पाकिस्तानी टीम, होगा IND vs PAK मैच; नोट कर लें डेट और वेन्यू