22 वर्ष की उम्र में कार्लोस अल्कराज ने रचा इतिहास, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब

22 साल की उम्र में कार्लोस अल्कराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर करियर स्लैम पूरा कर लिया।

iconPublished: 01 Feb 2026, 07:01 PM
iconUpdated: 01 Feb 2026, 11:34 PM

22 साल की उम्र में स्पेन के युवा सनसनी कार्लोस अल्कराज ने टेनिस इतिहास में सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में उन्होंने सर्बिया के दिग्गज नोवाक जोकोविच को चार सेट तक चले रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी। अनुभव बनाम युवा जोश की इस जंग ने मेलबर्न के दर्शकों को आखिरी गेम तक बांधे रखा।

रविवार को खेले गए फाइनल में 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके जोकोविच ने अपना पूरा अनुभव झोंक दिया, लेकिन अल्कराज का आत्मविश्वास और आक्रामकता भारी पड़ी। 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 की जीत के साथ अल्कराज ने न सिर्फ ट्रॉफी उठाई, बल्कि करियर स्लैम भी पूरा कर लिया। अब उनके नाम चारों बड़े खिताब—विंबलडन, यूएस ओपन, फ्रेंच ओपन और ऑस्ट्रेलियन ओपन हो चुके हैं।

Carlos Alcaraz ?????? ???????????? ?????????????????????????????? ????????? ?????? ???????????????

ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में शुरुआत जोकोविच ने की। पहले सेट में उन्होंने अल्कराज (Carlos Alcaraz) पर दबाव बनाते हुए 6-2 से बढ़त ली। लेकिन दूसरे सेट में तस्वीर बदल गई। अल्कराज ने दमदार रिटर्न्स और सटीक बेसलाइन खेल के दम पर 6-2 से सेट जीतकर मैच में बराबरी कर ली। तीसरे सेट में भी स्पेनिश स्टार का दबदबा जारी रहा और 6-3 से जीत दर्ज कर उन्होंने बढ़त बना ली।

चौथे सेट में सांसें रोक देने वाला रोमांच

सबकी नजरें चौथे सेट पर टिक गई थीं। हर गेम में लंबी रैलियां, ब्रेक पॉइंट्स और जबरदस्त जज्बा देखने को मिला। जोकोविच वापसी की कोशिश करते रहे, लेकिन निर्णायक पलों में अल्कराज (Carlos Alcaraz) ने धैर्य नहीं खोया। आखिरकार 7-5 से सेट जीतकर उन्होंने मुकाबला अपने नाम किया और इतिहास रच दिया।

Image

करियर स्लैम का वर्ल्ड रिकॉर्ड किसके नाम

ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतते ही 22 साल के अल्कराज (Carlos Alcaraz) चारों ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने हमवतन राफेल नडाल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 24 साल की उम्र में करियर स्लैम पूरा किया था। अल्कराज की यह जीत उन्हें आने वाले वर्षों के लिए टेनिस का चेहरा बना देती है।

मेलबर्न में रचा गया ऐतिहासिक पल

दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी अल्कराज (Carlos Alcaraz) ने मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में अपने पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में ही कमाल कर दिखाया। उधर, जोकोविच का यह पहला मौका था जब उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इस ऐतिहासिक जीत के साथ अल्कराज ने साबित कर दिया कि टेनिस का भविष्य अब उनके हाथों में है।