Neeraj Chopra Diet: नाश्ते में फ्रूट्स, ओट्स, लंच में दही-चावल; डायमंड लीग जीतने वाले नीरज चोपड़ा का क्या है डाइट चार्ट?

Neeraj Chopra Diet: टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड और पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय जेवेलिन स्टार नीरज चोपड़ा ने बीती रात डायमंड लीग में 88.16 मीटर थ्रो कर खिताब अपने नाम किया। नीरज की फिटनेस के पीछे उनके डाइट का बड़ा योदगान है। क्या है उनकी डाइट आइए जानते हैं।

iconPublished: 21 Jun 2025, 05:55 PM
iconUpdated: 21 Jun 2025, 11:34 PM

Neeraj Chopra Diet: टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर नीरज चोपड़ा ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई थी। अब उन्होंने एक बार फिर खुद को बेहतरीन एथलीट साबित किया है। शुक्रवार, 20 जून को उन्होंने पेरिस डायमंड लीग 2025 में अपने पुराने प्रतिद्वंद्वी जूलियन वेबर को हराकर पहला नंबर हासिल किया। ऐसे में कई फैंस नीरज चोपड़ा के रिकॉर्ड्स और डाइट चार्ट के बारे में खूब गूगल कर रहे हैं।

आपको बता दें कि पेरिस डायमंड लीग 2025 में नीरज चोपड़ा के पहले ही थ्रो ने उन्हें जीत दिला दी, जब उन्होंने 88.16 मीटर दूर जेवलिन को फेंका। वहीं, जूलियन वेबर 87.88 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

नीरज चोपड़ा के शानदार करियर का राज क्या है?

नीरज चोपड़ा का करियर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है, लेकिन इसमें उनकी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और बेहद अनुशासित जीवनशैली का बहुत बड़ा योगदान है। खास तौर पर उनका संतुलित और वैज्ञानिक डाइट प्लान उन्हें लगातार फिट और चुस्त बनाए रखता है, जो उन्हें ट्रैक एंड फील्ड में टॉप पर बने रहने में मदद करता है। ओलंपिक चैनल से बातचीत में नीरज ने अपनी डाइट के बारे में कई अहम बातें साझा कीं, जो उनके प्रदर्शन के पीछे का बड़ा राज है।

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा का डाइट प्लान

नीरज चोपड़ा ने बताया कि 2016 तक वह पूरी तरह से शाकाहारी थे, लेकिन अब उनका डाइट प्लान काफी संतुलित और हेल्दी है, जिसमें मांसाहारी चीजें भी शामिल हैं।

  • नाश्ता: नीरज चोपड़ा अपने दिन की शुरुआत ताजे फल, दही, ओट्स, तीन-चार अंडे की सफेदी और ऑमलेट से करते हैं। इसके अलावा दो ब्रेड स्लाइस और जूस या नारियल पानी भी उनके नाश्ते का हिस्सा होता है।
  • दोपहर का खाना (लंच): दोपहर के भोजन में उन्हें दही चावल खाना पसंद है। इसके साथ ही दाल, हरी सब्जियां, ग्रिल्ड चिकन और ढेर सारा सलाद भी उनकी डाइट में शामिल है।
  • ट्रेनिंग के बीच: वर्कआउट सेशन के दौरान अपनी ऊर्जा बनाए रखने के लिए नीरज चोपड़ा सूखे मेवे, चिया बीज, केला, जूस या नारियल पानी का सेवन करते हैं।
  • रात का खाना (डिनर): रात के खाने में नीरज उबली सब्जियां, हल्का सूप, सलाद और प्रोटीन युक्त भोजन शामिल करते हैं।
  • सोने से पहले: दिन खत्म होने से पहले वे दूध, खजूर और कभी-कभी गुड़ भी लेते हैं, जिससे उन्हें अच्छी नींद आने और तरोताजा होने में मदद मिलती है।

Read More Here: नीरज चोपड़ा ने नहीं फेंका 90 मीटर... फिर भी पेरिस डायमंड लीग में रचा इतिहास, जीता 2025 का पहला खिताब

टीम इंडिया का इकलौता खिलाड़ी जो भारत के साथ-साथ इंग्लैंड के लिए भी खेल चुका है क्रिकेट, बॉलीवुड से है स्पेशल कनेक्शन

Follow Us Google News