Virat Kohli and Bhuvneshwar Kumar: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें भुवनेश्वर कुमार दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को अपनी घातक यॉर्कर से छकाते नजर आ रहे हैं।
Virat Kohli: भुवनेश्वर कुमार ने फेंकी ऐसी घातक गेंद, विराट कोहली भी खा गए चकमा; VIDEO देख फैंस के उड़े होश
Table of Contents
Virat Kohli in IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 के सीजन में अपनी गेंदबाजी को लेकर थोड़ी चिंताओं के साथ उतर रही है। टीम के स्टार ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहने वाले हैं जबकि यश दयाल की फिटनेस पर भी सस्पेंस बना हुआ है।
ऐसे में आरसीबी के गेंदबाजी आक्रमण का पूरा दारोमदार अनुभवी स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार के कंधों पर आ गया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें भुवनेश्वर कुमार दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को अपनी घातक यॉर्कर से छकाते नजर आ रहे हैं।
भुवनेश्वर ने बनाया Virat Kohli को निशाना
वीडियो में देखा जा सकता है कि भुवी ने कोहली के लेग-स्टंप को निशाना बनाते हुए एक सटीक यॉर्कर डाली जिसे रोकने की कोशिश में कोहली अपना संतुलन खो बैठे। प्रैक्टिस सेशन का यह नजारा बताता है कि भुवी इस सीजन में घातक साबित होने वाले हैं।
This yorker from Bhuvneshwar Kumar completely beat Virat Kohli.🫡
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 19, 2026
In the last two years, Bhuvneshwar Kumar’s name has gone a bit down, but maybe in this IPL he will definitely do something special.🙌 pic.twitter.com/L0bF9BsR0Z
Virat Kohli और भुवी की अहम भूमिका
साल 2025 में आरसीबी को अपना पहला आईपीएल खिताब जिताने में कोहली और भुवनेश्वर ने अहम भूमिका निभाई थी। जहां कोहली 15 पारियों में 657 रनों के साथ टीम के टॉप स्कोरर रहे थे वहीं भुवनेश्वर ने शुरुआत में संघर्ष करने के बाद शानदार वापसी की और 14 मैचों में 17 विकेट चटकाए थे। 10.75 करोड़ रुपये में खरीदे गए भुवी पर इस बार टीम के युवा तेज गेंदबाजों जैसे रसिक सलाम डार (6 करोड़) और मंगेश यादव (5.20 करोड़) के मेंटॉर की जिम्मेदारी भी होगी।

आरसीबी की दूसरी खिताब पर नजर
आरसीबी के कंधों पर इस बार लगातार अपना दूसरा खिताब जीतने की जिम्मेदारी होगी। आरसीबी ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पिछले साल आईपीएल का खिताब जीता था। अब टीम की नजरें इस साल अपना दूसरा खिताब जीतने पर होंगी। ऐसा आईपीएल इतिहास में सिर्फ दो बार हुआ है जब किसी टीम ने लगातार दो बार खिताब जीता है। सबसे पहले सीएसके ने साल 2010 और 2011 में खिताब जीता। उसके बाद मुंबई इंडियंस ने साल 2019 और साल 2020 में आईपीएल का खिताब जीता था।
IPL 2026 से पहले केकेआर को मिली बड़ी राहत, 18 करोड़ का 'बेबी मलिंगा' हुआ पूरी तरह से फिट