Mitchell Starc: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं। अब फैंस इस बात को जानने के लिए परेशान हैं कि वो टीम को दोबारा से कब ज्वॉइन करेंगे?
IPL 2026 में कब होगी मिचेल स्टार्क की वापसी? दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने दिया धाकड़ गेंदबाज पर बड़ा अपडेट
Table of Contents
IPL 2026, Delhi Capitals and Mitchell Starc: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही विदेशी खिलाड़ियों का किसी ना किसी वजह से बाहर होने का सिलसिला जारी है। कोई घरेलू कारण तो कोई खिलाड़ी चोटिल होकर आईपीएल के रोमांच को खराब कर रहा है।
इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो चुके हैं। अब फैंस इस बात को जानने के लिए परेशान हैं कि वो टीम को दोबारा से कब ज्वॉइन करेंगे? जिसके बारे में कोच हेमांग बदानी ने बड़ा अपडेट दिया है।
Mitchell Starc कब ज्वॉइन करेंगे DC?
मीडिया से बात करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमांग बदानी ने बताया कि टीम को अभी भी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (NOC) का इंतजार है। उनसे जब स्टार्क की अवेलेबिलिटी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने ये बात कही। वहीं टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट वेणुगोपाल राव ने भी माना कि स्टार्क की फिटनेस एक चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि स्टार्क आएंगे, लेकिन हम NOC का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि उनकी फिटनेस चिंता का कारण है।
JUST IN: Mitchell Starc is set to miss IPL start as Australia manage workload pic.twitter.com/jFyPb39QDj
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 20, 2026

टी20 क्रिकेट से स्टार्क ने लिया संन्यास
इस ऑस्ट्रेलियन पेसर को आखिरी बार जनवरी 2026 में मैदान पर देखा गया था, जब उन्होंने पर्थ में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेला था। मिचेल स्टार्क अब सिर्फ वनडे और टेस्ट मैच ही खेलते हैं, इसलिए वो ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप 2026 टीम का भी हिस्सा नहीं थे। इसका मतलब है कि उन्होंने पिछले 2 महीनों से कोई भी कॉम्पिटिटिव क्रिकेट नहीं खेला है।
🚨 ₹11.75 CRORE STAR MITCHELL STARC TO MISS EARLY IPL 2026 🚨
— Sam (@Cricsam01) March 20, 2026
“Delhi Capitals’ most expensive bowler Mitchell Starc is out of the early stages due to fitness and personal reasons!” 😮 pic.twitter.com/qI7bMr3ser
दिल्ली कैपिटल्स के सफर का आगाज
दिल्ली कैपिटल्स अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में करेगी। बता दें, स्टार्क अकेले ऐसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं हैं जिनकी उपलब्धता पर संशय बना हुआ है। RCB की टीम का हिस्सा जोश हेजलवुड और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे।
Sarfaraz Khan के बेटे संग मस्ती करते नजर आए माही, आईपीएल 2026 से पहले अलग अंदाज में दिखे धोनी; VIDEO